सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Follow Us

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को नई दिशा देने वाली योजना है जिसके विभिन्न व्यवहारिक पहलू निमानुसार है

महतारी वंदन योजना के व्यवहारिक पहलू 

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही एक सामाजिक सुरक्षा योजना है। इस योजना के तहतराज्य की सभी विवाहित महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह सहायता सीधे महिलाओं के बैंक खातों में जमा की जाती है। इस योजना के उद्देश्य महिलाओं के स्वावलम्बन और उनके आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सतत सुधार को बनाए रखना है। यह योजना केवल विवाहित महिलाओं को ही लाभ प्रदान करती है|

  • योजना के तहत लगभग 70 लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी।
  • योजना के लिए राज्य सरकार ने 700 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।

   महतारी वंदन योजना के लिए योग्यता मानदंड निम्नलिखित हैं:

1.    विवाहित महिलाएंयह योजना केवल विवाहित महिलाओं को लाभ प्रदान करती है.

2.    महिला को छत्तीसगढ़ की स्थायी निवासी होना चाहिए.

3.    महिला की उम्र 21 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए.

4.    महिला का कोई भी आश्रित सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए.

5.    बैंक खाताआवेदक के पास व्यक्तिगत बैंक खाता होना चाहिएजिसमें योजना की आर्थिक सहायता जमा की जाएगी। यह खाता आधार लिंक और डीबीटी सक्रिय होना चाहिए।

यदि आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहती हैंतो आपके पास निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज होने चाहिए:

 

पहली किस्त ट्रांसफर

महतारी वंदन योजना की पहली किस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 10 मार्च 2024 को 70,12,800 पात्र आवेदकों को योजना के पहले चरण में 655 करोड़ 57 लाख रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया है|

योजना की अधिक जानकारी के लिएआप महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट: https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जा सकते हैं।

आवेदन की स्थिति जानने के लिए शासन के वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/beneficiary-application-status पर चेक कर सकते हैं|

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ 2024 का आवेदन फार्म डाउनलोड करें https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/public_doc/mahtari_vandan_yojna_form.pdf

महतारी वंदन योजना के आदेश देखें https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/public_doc/aadesh.pdf