महतारी वंदन योजना : यदि आपने इस योजना का फॉर्म भरा है तो अपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए ये कर सकते हैं--
क्या आपको महतारी वंदना योजना की पहली किश्त मिल गयी है -
छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 10 मार्च 2024 को महतारी वंदना योजना शुरू की और योजना के तहत पहली किश्त का वितरण किया। यह योजना राज्य की पात्र विवाहित महिलाओं को मासिक मासिक प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के रूप में 1000 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ में शुरू की गई है। महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करने, उन्हें वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने, स्त्री-पुरुष समानता को बढ़ावा देने और परिवार में महिलाओं की निर्णायक भूमिका को सुदृढ़ करने के लिए इसकी परिकल्पना की गई है।
यह योजना राज्य की सभी पात्र विवाहित महिलाओं को लाभ प्रदान करेगी जिनकी आयु 1 जनवरी 2024 तक 21 वर्ष से अधिक है। विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र होंगी। योजना से लगभग 70 लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी।
आवेदन की स्थिति कैसे जाने:-
यदि आपने इस योजना का फॉर्म भरा है तो अपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए शासन के वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/beneficiary-application-status पर चेक कर सकते हैं|
योजना की अधिक जानकारी के लिए, आप महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट: https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ पर जा सकते हैं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें